नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- पंजाब के बठिंडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को 17.71 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तारी के अगले ही दिन, उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अमनदीप बठिंडा के पुलिस लाइन में तैनात थी और मूल रूप से मानसा में पोस्टेड थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आईजी सुकचैन सिंह गिल ने जानकारी देते हुए कहा कि अमनदीप को संविधान के आर्टिकल 311 के तहत बर्खास्त किया गया है। पुलिस अब उसकी अवैध संपत्तियों की जांच भी करेगी।हेरोइन के साथ पकड़ी गई कांस्टेबल अमनदीप की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब एएनटीएफ और लोकल पुलिस ने टिप मिलने के बाद उसकी महंगी महिंद्रा थार गाड़ी को बठिंडा के बादल फ्लाईओवर के पास रोका। तलाशी में 17.71 ग्राम हेरोइन बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.