उरई, फरवरी 22 -- उरई। कांशीराम व डूडा कॉलोनी में सुविधाओं का टोटा होने से यहां रहने वाले बाशिंदे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सदर विधायक ने दोनों कालोनियों का निरीक्षण कर बाशिंदों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कॉलोनी के जीर्णाोद्वार के लिए विधानसभा के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। शहर में कांशीराम कालोनी का निर्माण बसपा सरकार में वर्ष 2007 में कराया गया था इसमें हजारों की संख्या में लोग रह रहे हैं। वर्षाों से यहां पर लोग सुविधाओं के अभाव में जीवन व्यतीत करने को मजबूर है।यही हाल डूडा कालोनी का है। सदर विधायक गोरीशंकर वर्मा ने कांशीराम कालानी पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं तो उन्होंने बताया कि वर्षाों से कालोनी की पुताई नहीं हुई है साथ ही सीवर लाइनें टूटी पड़ी हैं और शौचालय भी दुर्दशा के शिकार हैं। इससे यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.