चंदौली, अक्टूबर 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। बहुजन समाज पार्टी संस्थापक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर को लेकर बसपा ने राज्यव्यापी स्तर पर एक भव्य कार्यक्रम की तैयारी की है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के निर्देश पर सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संतोष कुमार भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था लखनऊ के लिए रवाना होगा। इसके लिये जोरदार तैयारी किया गया है। विधान सभा अध्यक्ष संतोष भारती ने बताया कि परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सकलडीहा विधानसभा से करीब 400 कार्यकर्ता मुगलसराय रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा लखनऊ पहुंचेंगे। 08 अक्टूबर की शाम को वाहन से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लेकर लखनऊ रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.