लखनऊ, अक्टूबर 3 -- कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बसपा अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी जुट गए हैं। शुक्रवार को कांशीराम स्मारक स्थल पहुंचकर नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया। एक लंबे अरसे के बाद कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके पहले वर्ष 2021 में इस स्तर पर कार्यक्रम हुआ था। राजनीतिक तौर पर अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही बसपा वर्ष 2027 में होने वाले विधान सभा चुनावों से वापसी में जुट गई है। पार्टी वर्ष 2024 में अपने छिटक गए वोटरों को वापस पार्टी में जोड़ने की कोशिशों के अलावा पुराने मतदाताओं को भी पार्टी में जोड़े रखने की कवायद में जुटी है। वहीं, नए मतदाताओं के लिए भी पार्टी जि...