लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- लखीमपुर। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा और राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा के निर्देश पर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर विलोबी मेमोरियल हॉल में धरना-प्रदर्शन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने काशीराम के योगदान और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में काशीराम को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की गई। इसी अवसर पर पार्टी ने केले के किसानों की समस्याएं भी उठाईं। कहा गया कि केले का मूल्य घटकर 1 रुपया प्रति किलो रह गया है, जिससे किसान आर्थिक संकट में हैं। सरकार से समर्थन मूल्य तय करने और उचित दर पर खरीद की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र मौर्य, महासचिव क...