बिजनौर, फरवरी 7 -- शहर कोतवाली की कांशीराम कालोनी में एक व्यक्ति से कुछ युवकों द्वारा लाठी -डंडों और रॉड से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट की घटना के कई दिन बीत जाने के बाद शहर कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्रियान निवासी रिक्शा चालक तसलीम अहमद ने बताया कि तीन फरवरी की शाम करीब पांच बजे कांशीराम कॉलोनी में कुछ युवकों ने उनके पुत्र फैसल पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के अनुसार, जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मा...