गोरखपुर, मार्च 17 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। मान्यवर कांशीराम संघर्ष समिति सरदारनगर के तत्वावधान में रविवार को टेल्हनापार स्थित एक मैरेज हाल में कांशीराम की 91वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम के संघर्षों व उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला व जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्रवण कुमार निराला ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं कांशीराम के संघर्षों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। विशिष्ठ अतिथि भीष्म प्रसाद, पासी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक पासवान, समिति के संस्थापक रामदरश, कार्यवाहक अध्यक्ष रामदरश, सुनील कुमार, ग्राम प्रधान डुमरी खास अच्छेलाल साहू, ओमप्रकाश निराला, रामचरित बौद्ध, सोहन प्रसाद उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.