रुडकी, जुलाई 11 -- तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम ने गुरुवार देर शाम कांवड़ यात्रा मार्ग के होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट पर चेकिंग की। टीम ने खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट चस्पा करने, साफ सफाई रखने के साथ ही निर्देश दिए कि शिवभक्तों की श्रद्धा को देखते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान सब्जी में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल न किया जाए। शुक्रवार से कांवड़ यात्रा में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लाखों कांवड़िए पहले हरिद्वार आकर गंगाजल भरते हैं फिर उसको लेकर अपने गंतव्य स्थल के शिव मंदिर पर पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक को पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार, रुड़की-लक्सर-हरिद्वार और लक्सर-रायसी-बालावाली मार्ग पर डायवर्ट किया जाता है। इसे देखते हुए प्रशासन कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए काफी तैयारी कर रहा है। गुरुवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.