सहारनपुर, जून 28 -- सहारनपुर 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। नगर निगम क्षेत्र में नौ किलोमीटर कांवड़ मार्ग में तमाम व्यवस्थाएं करेगा। इसके तहत महानगर की 60 गली और 52 कट को यात्रा से पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 1723 जगहों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर नगर निगम की ओर से रूपरेखा तैयार कर ली गई है। वहीं, पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। दरअसल, सहारनपुर के रास्ते हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर से कांवडि़ए हरिद्वार जल लेने जाते हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में डाक कांवडि़ए भी सहारनपुर से ही आते-जाते हैं। श्रावण मास 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। कांवडि़यों और नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए नगर निगम ने रूपरेखा तैयार कर ली है। नगर निगम...