बुलंदशहर, फरवरी 23 -- सिकंदराबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वही यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एसपी सिटी ने रविवार को सीओ व कोतवाल के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गुलावठी रोड समेत अन्य कांवड़ मार्गो पर सोमवार की सुबह से शिवरात्रि की रात तक भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधि रहेंगे। वही सुरक्षा की दृष्टि से कावड़ मार्ग पर पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन भ्रमणशील रहेंगे। क्षेत्र के मंदिरों के आसपास, कावड़ मार्ग पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जो यात्रा पर पैनी नजर रखेंगे। कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह पिकेट लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.