गंगापार, जुलाई 20 -- कांवर यात्रा के दौरान मऊआइमा के सराय ख्वाजा गांव में कांवरियों पर हुए कथित हमले के बाद भारतीय जनता पार्टी की गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान रविवार को गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित कांवरियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात है। अपने दौरे में लोगों से बातचीत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि श्रद्धा और आस्था पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, सनातन परंपरा की सुरक्षा और श्रद्धालुओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। सरकार न सिर्फ सुरक्षा का वादा करती है, बल्कि ज़मीन पर साथ खड़ी भी रहती है। निर्मला पासवान ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा, लेकिन दोषी कोई भी हो, उसके खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.