बांका, जून 22 -- बांका। निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में कांवरिया पथ पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम रहेंगे। कांवरिया पथ पर कांवरियों की सुरक्षा एवं उनकी सुविधा के लिए 15 अस्थाई थाने बनाए जाएंगे। जहां से 24 घंटे कांवरिया पथ की निगेहबानी की जायेगी। इसके अलावे गश्ती दल भी कांवरिया पथ के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। अस्थाई थानों में 24 घंटे पुलिस पदाधिकारी व बल तैनात रहेंगे। इन अस्थाई थानों में ही पुलिस नियंत्रण कक्ष, उप नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस कैंप रहेंगे। जिसके नेतृत्व व मॉनिटरिंग की कमान 6 पुलिस उपाधीक्षक के हाथ होगी। यहां 15 इंस्पेक्टर, 60 पुलिस पदाधिकारी, 120 सशस्त्र बल, 150 पुरूष लाठी पार्टी, 75 महिला लाठी पार्टी, 3 सेक्शन टीजी पार्टी, 3 यूनिट श्वान दस्ता एवं 3 यूनिट बम निरोधक दस्ते की तैनाती की जायेगी। जबकि कांवरिया पथ के 164 ...