बांका, जून 24 -- बांका। निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में महज 17 दिन शेष रह गये हैं। इस बीच कांवरियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से बेहतर इंतजाम किये जा रहे हैं। यहां श्रावणी मेले की तैयारी की जिम्मेदारी 15 विभागों को दी गई है। इसमें पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, भवन निर्माण विभाग, वन विभाग, डीआरडीए, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग आपदा प्रबंधन विभाग, जिला राजस्व शाखा, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, अग्निशम विभाग एवं गृह विभाग शामिल हैं। जिससे कांवर यात्रा के दौरान कांवरियों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पडे। इसमें खास कर बारिश के समय आपदा की संभावना बढ जाती है। कांवरिया पथ पहाडों, जंगलों, नदियों एवं अन्य जल स्त्रोतों से हो कर गुजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.