चतरा, जुलाई 12 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। भगवान भोलेनाथ का पवित्र सावन माह प्रारंभ होने के साथ ही कांवरियों का पहला जत्था गिद्धौर से देवघर के लिये शुक्रवार को रवाना हो गया। प्रखंड के पेक्सा सहित अन्य गांव से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ है। देवघर रवाना होने से पूर्व कांवरियों ने पेक्सा स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की। इस क्रम में बोल बम और हर हर महादेव का नारा पूरे मंदिर में गुंजायमान होता रहा। जत्था शनिवार को सुलतानगंज से जल उठाकर पैदल बाबा धाम के लिए रवाना होगा। जहां सोमवार को मनोकामना शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद जत्था बोधगया, राजगीर, पावापुरी, नालांदा, खंडहर का भ्रमण करेंगा। जत्था के सदस्य मां भद्रकाली मंदिर में भी पूजा अर्चना करेंगे। जत्था में सनोज कुमार, सुरेश ठाकुर, उमेश दांगी, सकलदेव कुमार, चंदन कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.