भागलपुर, जुलाई 21 -- सुल्तानगंज। रविवार की देर शाम से सुल्तानगंज में भीषण जाम की स्थिति रही। सड़कों पर कांवरिया वाहन रेंगते नजर आ रहे थे। ट्रैफिक पुलिस व पुलिसकर्मी वाहनों को नियंत्रित करने में जी जान से लगे हुए थे। लोगों को जाम मे निकलना मुश्किल सा हो रहा था। सोमवार की रात दो बजे से सुल्तानगंज देवघर मार्ग सहित अन्य मार्ग में कांवरिया वाहनों का जाम लग गया। ये जाम मुंगेर रोड, स्टेशन रोड, बायपास रोड को भी प्रभावित करता रहा। सिटी एसपी ने भी पहुंच कर जाम को हटवाने में पहल की। लगभग छः घंटे तक जाम लगा रहा। 10 बजे सुबह के बाद जाम समाप्त। जाम लगने के दौरान आम नागरिक सहित कांवरिया भी परेशान होते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.