मेरठ, जुलाई 13 -- दिल्ली दून हाइवे पर कांवड यात्रा को निर्बाध संपन्न कराने को लेकर शासन प्रशासन ने 11 जुलाई को भारी वाहनों का चलना हाइवे पर प्रतिबंधित कर दिया था। शनिवार को हाइवे पर भारी वाहन पूर्ण रूप से बंद कर दिए गए। जिसके चलते सिवाया टोलप्लाजा पर वाहनों की संख्या में कम आई। टोल प्लाजा मैनेजर अनुज सोम ने बताया कि टोल प्लाजा पर 24 घंटे में 45 से 50 हजार वाहन निकलते हैं। सप्ताह के आखिरी में वाहनों की संख्या 60 हजार तक पहुंच जाती है। कांवड यात्रा के चलते प्रशासन द्वारा भारी वाहन प्रतिबंधित करने से वाहनों की संख्या घटकर आधे से भी कम रह गई हैं। 24 घंटे में मात्र 17 हजार वाहन निकले। जिनमें कांवड यात्रियों के वाहनों को निःशुल्क निकाला गया। जिससे टोल प्लाजा को कांवड यात्रा के दौरान मोटा घाटा होगा। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा क्षेत्र में लगे ट...