शामली, जुलाई 14 -- कांवड यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। एसपी ने यूपी हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचकर यमुना घाट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसपी ने मोटर बोट के जरिए यमुना नदी में स्नान करने वाले कांवड़ियों के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रावण मास में हरिद्वार गोमुख व अन्य धार्मिक स्थलों से पवित्र गंगाजल लेकर शिवभक्तों के जत्थे लगातार आ रहें है। वहीं कैराना स्थित यूपी हरियाणा बार्डर से हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित आदि स्थानो के लाखों कांवड़िये गुजरते है। कांवड़ियों को कांवड यात्रा के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इसी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध नजर आ रहा है। रविवार को पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने यूपी हरियाणा बार्डर पर पहुंचकर यमुना घाट कांवड शिविर कैंप, मेडिकल कैंप, सीसीटीवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.