अमरोहा, फरवरी 15 -- कांवड़ लेने हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले एक युवक पर शनिवार सुबह अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को दो गोलियां मारीं और उसे मरणासन्न हालत में नौगावां सादात क्षेत्र के मूंढा मुकारी के जंगल में छोड़कर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में मिले युवक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। घटनास्थल से मिली शराब की बोतल और गिलास इस ओर इशारा कर रहे हैं कि वारदात के समय हमलावर युवक के साथ ही मौजूद थे। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलामतपुर निवासी हरिओम (42) शनिवार सुबह हरिद्वार से कांवड़ लाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद वह मूंढा मुकारी के सत्संग भवन के पास जंगल वाले रास्ते पर पड़ा मिला। उसे एक गोली सामने सीने पर और दूसरी पीछे कमर में लगी है। शरीर पर गोलियों के निशान और घटनास्थल की स्...