मुजफ्फर नगर, जून 28 -- कांवड यात्रा शुरु होने से पहले बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज के नेतृत्व में पहचान अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रामपुर तिराहे से लेकर मंडी क्षेत्र में कई होटल व ढाबों को चैक कर भगवान वराह की फोटो लगवाई गयी। वही पचैंडा कट पर एक मुस्लिम होटल पर नाम परिवर्तन को उसे चेतावनी दी गयी। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान लगातार पहचान अभियान चलाया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। वही स्वामी यशवीर महाराज ने कांवड यात्रा में शिवभक्तों के लिए पहचान अभियान चलाया है। कांवड़ मार्ग पर आने वाली सभी दुकानों पर उनके मालिकों के नाम उल्लेख करने के लिए कहा गया है। शनिवार को बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने रामपुर तिराहे से लेकर नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर स्थित होटल, ढ...