बरेली, जुलाई 20 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांवड़ यात्राओं में हंगामों के पीछे साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही सच सामने होगा। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिंदू विरोधी तो विपक्ष के महागठबंधन को बेमेल बताया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शनिवार को बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांवड़ यात्राओं में बवाल के पीछे सुनियोजित साजिश हैं। जांच हो रही है। अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होगी। प्रदेश में कानून का राज है। किसी को भी अराजकता की इजाजत नहीं है। बहेड़ी के शिक्षक रजनीश गंगवार की कांवड़ को लेकर टिप्पणी पर चौधरी ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे...