अमरोहा, फरवरी 14 -- गजरौला, संवाददाता। हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल भरकर कांवड़ियों का रेला अपने गंत्वयों की ओर वापस लौट रहा है। पुलिस ने हाईवे के साथ ही मंडी धनौरा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी है। शनिवार सुबह से पुलिस ने इस ओर सख्ती भी बरती। भारी वाहनों को सड़क पर जाने से रोक दिया गया। हल्के वाहनों को भी दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया। वहीं कांवड़िये भोले के भजनों की धुन पर मस्ती में झूमते हुए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाना है। उत्साहित शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लाकर शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे, इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िये हरिद्वार से तेजी संग वापस लौट रहे हैं। पुलिस ने इसके मद्देनजर हाईवे समेत मंडी धनौरा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.