रुद्रपुर, फरवरी 13 -- गदरपुर/दिनेशपुर, संवाददाता। शुक्रवार को संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गदरपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की। अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों के अलावा जेसीबी मशीन की विशेष रूप से जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग में चालान किया गया, कई वाहनों को सीज भी किया गया। इस मौके पर तहसीलदार लीना चंद्रा धामी, गदरपुर कोतवाल संजय पाठक तथा दिनेशपुर थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह विष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.