संवाददाता, फरवरी 4 -- यूपी के मुरादाबाद में फाल्गुन कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर भी भारी वाहन रोके जाएंगे। जिला पुलिस ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। नौ फरवरी से हाईवे पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। कांवड़ियों का दबाव बढ़ने पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर छोटे वाहनों को वनवे ट्रैफिक व्यवस्था के तहत निकाला जाएगा। हाईवे की एक सड़क कावंड़ियों के लिए खाली छोड़ी जाएगी। इस बार महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को मनाया जाना है। पुलिस-प्रशासन का अनुमान है कि कांवड़ियों की संख्या नौ फरवरी से बढ़नी शुरू होगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow Weather: सुबह ही छाया घना कोहरा अंधेरा, ग...