आगरा, जून 30 -- तीर्थ नगरी सोरों में सावन माह का कांवड़ मेला 11 जुलाई से शुरू रहा है। जिला प्रशासन कांवड़ मेला के दौरान गंगा घाटों पर प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग नहीं होने देगा। प्रदेश सरकार ने इस बार कांवड़ यात्रा को जीरो प्लास्टिक इवेंट बनाने का निर्णय लिया है। नगर निकायों व ग्राम पंचायतों से मिलकर इस बार अधिकारी जीरो प्लास्टिक इवेंट के लिए माइक्रो प्लान बनाएंगे, जिससे गंगा घाटों पर रहने वाले व श्रद्धालु प्लास्टिक का प्रयोग नहीं कर सकें। सोरों के लहरा गंगा घाट से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ भरने सावन माह में आते हैं। जनपद के लहरा, कादरगंज व शहबाजपुर गंगा घाटों से सावन माह में श्रद्धालु कांवड़ भरते हैं। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं को सफाई, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य व सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। पुरूष व महिलाओ...