बिजनौर, फरवरी 4 -- जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। आज सुबह आठ बजे से जिले के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। जो 15 फरवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा, जबकि आज से महाशिवरात्रि के लिए शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना होना शुरू कर देंगे। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे अपने गंतव्यों के लिए समय से पूर्व निकलें, क्योंकि हालात के अनुसार कभी भी रूट में बदलाव किया जा सकता है। इन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद नजीबाबाद से नगीना, धामपुर, स्योहारा, सहसपुर मार्ग पर (कांवड़ियों के वाहनों को छोड़कर) समस्त हल्के, मध्यम व भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस...