हरिद्वार, जुलाई 3 -- हरिद्वार। मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए हरिद्वार-राजगीर-हरिद्वार ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को बढ़ा दिया है। गुरुवार को सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 03223 और 03224 हरिद्वार-राजगीर-हरिद्वार का संचालन 26 जुलाई तक बढ़ाया गया है। बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन राजगीर-हरिद्वार का संचालन 04 जुलाई से 25 जुलाई और ट्रेन हरिद्वार-राजगीर का संचालन 05 जुलाई से 26 जुलाई तक बढ़ाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.