हरिद्वार, जुलाई 23 -- कांवड़ मेले के सकुशल संपन्न होने के बाद अब नगर निगम ने सफाई अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को मेयर किरन जैसल ने खुद मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी सहित तमाम घाटों, कांवड़ पटरी मार्ग, सड़कों और पार्कों में फैले कचरे को युद्धस्तर पर हटाया जाए। मेयर ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन के बाद अब सफाई सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे नगर निगम पूरी जिम्मेदारी से निभा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.