हरिद्वार, जुलाई 11 -- कांवड़ यात्रा के पहले दिन हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल भरने पहुंचे। सुबह से ही हरकी पैड़ी और उसके आसपास के घाट भगवा रंग में रंगे नजर आए। भोले के जयकारों की गूंज हर तरफ सुनाई दी। शुक्रवार को हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी और उसके आसपास के घाट भगवा रंग में सुबह से रंगे नजर आए। जिला प्रशासन ने कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों के लिए कांवड़ पटरी आरक्षित की हुई है। लेकिन शुक्रवार को हाईवे पर भी काफी संख्या में कांवड़िये जाते दिखे। कांवड़ मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना को लेकर डीपीजी दीपम सेठ, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार को हरकी पैड़ी पर गंगा पूजा की। श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.