मेरठ, जनवरी 31 -- सरधना। गुरुवार सुबह कांवड़ मार्ग पर हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नील गाय से टकराने के बाद युवक की मौत होने की बात कही गई थी, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। बता दें, कि गाजियाबाद निवासी अक्षय पुत्र राजकुमार गुरुवार को अपनी भांजी के साथ स्कूटी से मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद जा रहा था। कांवड़ मार्ग पर मानपुरी गांव के निकट नील गाय से टकराने के बाद दोनों हादसे का शिकार हो गए थे। अक्षय को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसकी भांजी को मेरठ रेफर कर दिया था। इस मामले में अक्षय की बहन सोनम ने थाने में तहरीर दी थी, जिसमें उसने अक्षय की हत्या करने का आरोप लगाया था। उधर, पुलिस ने मामले को हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.