हापुड़, जुलाई 6 -- हापुड़ में सावन माह की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग कांवड़ मार्गों पर स्थित बिजली के खंभों पर पॉलीथिन लगाने का काम कर रहा है। रविवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर जाकर निरीक्षण किया। डीएम अभिषेक पांडेय ने कांवड़ मार्ग पर विद्यत के खंबे तथा लाइन को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियांत, अधिशासी अभियंता और एसडीओ ने मोदीनगर मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खंभों पर लगाई गई पॉलीथिन की जांच की। उन्होंने कर्मचारियों को शेष स्थानों पर भी जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। सावन में श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। दूर-दराज से शिवभक्त गंगाजल लेकर आते हैं। पुलिस-प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित ...