वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 5 -- यूपी के अलीगढ़ में एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बुधवार शाम को कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने क्वार्सी चौराहे से अतरौली बॉर्डर तक निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों व संभावित भीड़ वाले स्थानों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात संचालन सुचारू बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से सक्रिय निगरानी और सतत पेट्रोलिंग ...