फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में कांवड़ चढ़ाकर वापस लौट रहे कांवड़ियों की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दुर्गेश कुमार, अभिषेक कुमार निवासीगण नगला झाल एवं कुलदीप निवासी नगला जाट थाना जसराना सोरों से कांवड़ लेकर बटेश्वर कांवड़ चढ़ाने के लिए गए थे। तीनों युवक कांवड़ चढ़ाने के बाद बाइक से अपने गांव लौट कर आ रहे थे।नौरंगी घाट के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसा होते ही तीनों कांवड़िए सड़क पर बाइक सहित गिर पड़े। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से शिकोहाबाद अस्पताल भेजा। जहां कुलदीप एवं दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.