मुरादाबाद, जुलाई 30 -- सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गुरुवार को काफी कांवड़ बेड़े चले जाएंगे और शुक्रवार को बेड़ों का रैला जाएगा। इनमें शामिल होने के लिए कांवड़ खरीदने वालों की बाजार में भीड़ उमड़ी रही। सुबह दुकानें खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं ने कंजरी सराय और कोर्ट रोड की दुकानों पर पहुंचना शुरू कर दिया। शाम होने तक भीड़ बढ़ती गई। लोगों में इस बार कांवड़ के साथ बैंती में कलश में जल लाने का अधिक क्रेज नजर आया। इसीलिए बांस की बैंती हाथों हाथ बनाई जाती रहीं। कंजरी सराय में कावंड़ निर्माता संजय कुमार एवं अजय कुमार ने बताया इस वर्ष अधिक कांवड़ें आने की उम्मीद है। इसलिए कांवड़ बनाने का सामान भी दो दो बार मंगवाना पड़ा। चार अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। इस पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गुरुवार और श...