अमरोहा, अगस्त 4 -- नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की आमद रविवार को बढ़ गई। वातावरण शिवमयी नजर आया। सावन के अंतिम सोमवार पर शिवभक्त शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। वहीं कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर शिवभक्तों के बीच उत्साह का माहौल है। शिव भक्त शिवालयों में जलाभिषेक करने की तैयारी में हैं। हरिद्वार, बृजघाट व तिगरी गंगा धाम आदि स्थानों से कांवड़ में गंगा जल भरकर अपने गंतव्यों की ओर कूच करने का शिवभक्तों का सिलसिला रविवार सुबह एक बार फिर से शुरू हो गया। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थे हाईवे से होकर गुजरे। डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे शिवभक्तों ने बम भोले की गूंज संग वातावरण शिवमयी बना दिया। शनिवार को रामपुर, संभल, मुरादाबाद आदि स्थानों के कांवड़िये गुजरे थे। रविवार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.