रुडकी, जुलाई 19 -- हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों पर पहलीबार मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को फूलों की वर्षा की। इस पहल का कांवड़ियों ने भी स्वागत किया है । कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों के साथ कलियर में आपसी भाईचारे और एकता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर शिवभक्तों का स्वागत करते हुए उन पर फूलों की वर्षा की। इस पहल ने समाज को एक संदेश दिया कि धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन इंसानियत और आपसी प्रेम सबसे ऊपर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.