उन्नाव, फरवरी 1 -- परियर। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार अलसुबह स्थानीय गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान प्रारंभ किया। इसी के साथ 170 किलोमीटर दूर जिला बाराबंकी स्थित बाबा लोधेश्वर महादेव के लिए कांवर यात्रा का शुभारंभ हो गया। कांवरिए गंगा तट से जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। कांवरिए "बम-बम भोले" के जयघोष के साथ कांवर लेकर पैदल चल पड़े। यह कांवर मेला शिवरात्रि तक चलता है। इस यात्रा में जिले के अलावा इटावा, मैनपुरी, जालौन, औरैया, कानपुर नगर व देहात, लखनऊ, बाराबंकी और हरदोई सहित अन्य जिलों से श्रद्धालुओं की टोलियां शामिल होती हैं। कई कांवरिए पैरों में घुंघरू बांधकर भक्ति भाव से यात्रा करते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सफीपुर थाना प्रभारी एस.एन. तिवारी एवं चौकी प्रभारी अनिल राजपूत...