नैनीताल, फरवरी 14 -- बेतालघाट। फाल्गुन मास के पावन पक्ष में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा पूरी की। बेतालघाट क्षेत्र के 16 कांवड़िए बीती 8 फरवरी को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शनिवार को को बेतालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर अपनी यात्रा पूर्ण की। बेतालघाट पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में केशर सिंह, बिशन जलाल, बचे सिंह, राजू फुलारा, रवि वर्मा, लक्ष्मण नेगी, अशोक सिंह अतुल, जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा, राकेश दरमाल, जयमल बिष्ट, पवन बिष्ट, पूरन बोहरा, प्रेम बिष्ट, विनोद जलाल, भूपेंद्र बिष्ट आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.