बिजनौर, फरवरी 12 -- स्योहारा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुरादाबाद की दिशा में कांवड़ियों के जाने का क्रम गुरुवार को जोरों पर रहा। हजारों कावड़िए गुरुवार को मुरादाबाद, चंदौसी, बहजोई,संभल, अमरोहा,बरेली, पीलीभीत, बदायूं की दिशा में गंगा जल लेकर जाते देखे गए। इन कांवड़ियों में महिला कावड़ियों की संख्या भी बढ़ी है। कावड़ियों का समूह भगवान हनुमान जी का ध्वज राष्ट्रीय ध्वज लेकर अपने गंतव्य मार्ग की ओर जय भोले के उद्घोष के साथ चले जा रहे हैं। कांवड़ियों के भोजन और विश्राम के लिए यहां आरसीपी रोड पर भंडारा चल रहा है। जिसमें विशाल गुप्ता, सेवक,ओमराज, मास्टर रिशिपाल, सुरेंद्र त्यागी जीत तोमर महेंद्र सोनू, अग्रवाल आदि अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...