बिजनौर, फरवरी 13 -- सराय नहर मार्ग पर गुरुवार देररात लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल 112 समेत नांगल पुलिस की टीम पूरी रात दौड़ती रही। जानकारी होते ही सीओ नजीबाबाद ने भी मौके पर पहुंचकर संज्ञान लिया, हालांकि शिकायत झूठी होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि लूटी की झूठी सूचना किसने दी। नांगल थाना प्रभारी अमर सिंह राठौड़ के अनुसार गुरुवार देर रात डायल 112 पर नांगल सराय आलम नहर मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों तथा अन्य राहगीरों से बदमाशों द्वारा लूट की घटना की जानकारी मिली। इसके चलते 112 पर तैनात पुलिसकर्मी व नांगल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। जानकारी होते ही सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। जांच पड़ताल में पूरा मामला झूठा पाया गया। थाना प्रभारी ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.