मुरादाबाद, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि पर्व से पहले मंगलवार को नगर से कांवड़ियों के जत्थे पवित्र गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार की ओर रवाना हो गए। नगर और आसपास का क्षेत्र "हर हर महादेव" और "बम बम भोले" के जयकारों से गूंज उठा। चारों ओर शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मंगलवार को नगर के मोहल्ला पीपल टोला स्थित श्री शिव धाम पंचशील मंदिर से कांवड़ियों का एक जत्था विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर महाशिवरात्रि के दिन अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से लगातार कांवड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.