अमरोहा, फरवरी 16 -- नौगावां सादात/जोया (अमरोहा)। हरिद्वार से कांवड़ लेने जाते समय रास्ते में गोली लगने से घायल हुए ग्रामीण की शनिवार रात मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मौत की खबर से भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार दोपहर जोया-इकौंदा मार्ग पर शव रखकर भारी हंगामा किया और जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे को अब हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। पुलिस अफसरों के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे बाद जाम खुला। डिडौली क्षेत्र के गांव सलामतपुर निवासी हरिओम (42 वर्षीय) मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह कांवड़ लेने हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन मूंढा मुकारी के जंगल में वह लहूलुहान मिला। उसके सीने और कमर में दो गोलियां लगी थीं। ऑपरेशन से पहले तोड़ा दम घायल हरिओम को गंभीर हालत में मेरठ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.