फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- आगामी त्योहार महाशिवरात्रि पर कासगंज के सोरों से एटा होकर फिरोजाबाद में प्रवेश करने वाले कांवड यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एटा-टूंडला और एटा-जसराना-शिकोहाबाद मार्गों पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। 12 फरवरी की शाम छह बजे से लेकर 15 फरवरी की शाम छह बजे तक नियत किए मार्गों पर रूट डायवर्जन लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस टीमों के साथ थानों की टीमें टूंडला और जसराना मार्ग पर लगातार तैनात रहेंगीं। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आगरा से टूण्डला होकर एटा जाने वाले बडे, मध्यम, छोटे वाहन मौहम्मदाबाद कट टूण्डला से एनएच-19 टोल टूण्डला से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, अरांव, घिरोर, कुरावली होते हुए कानपुर-अलीगढ हाईवे होते हुए एटा जाएंगे। एटा से आगरा जाने वाले बडे, मध्यम, छोटे वाहन कानपुर-अलीगढ हाईवे से कुरावली, घिरोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.