बरेली, नवम्बर 20 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और बरेली अस्थि रोग संघ के सहयोग से बुधवार को क्लीनिकल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें कोहनी की चोट और आसपास होने वाले आघात के उपचार पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन आईएमए के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. वीवी सिंह और सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल ने किया। वैज्ञानिक सत्रों के समन्वयन और विषय चयन की जिम्मेदारी वैज्ञानिक समिति के अध्यक्ष डॉ. गिरीश अग्रवाल ने निभाई। बैठक में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक सिंह ने कोहनी की जटिल चोटों और आसपास होने वाले आघात विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कोहनी से जुड़े गंभीर आघातों के उपचार, शल्य तकनीकों और आधुनिक पद्धतियों पर व्याख्यान दिया। डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने ऊपरी और निचले अंगों के जटिल चोटों पर जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. कामेन्द्र सिंह, अस्थि रोग संघ के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता, सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.