रांची, जनवरी 11 -- झारखंड में ठंड ने एक बार फिर अपना असर तेज कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) को लेकर 13 जनवरी से 16 जनवरी तक 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप बना रह सकता है। IMD द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों में 13 से 16 जनवरी तक येलो अलर्ट रहेगा। वहीं हजारीबाग जिले में 14 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की चेतावनी दी गई है। रविवार सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड के आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद पलामू (डालटनगंज) में 4.9 डिग...