शामली, फरवरी 16 -- कस्बे के जसाला बस स्टैंड के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया। घायल की पहचान शामली जनपद के हसनपुर पक्की गढ़ी गांव निवासी सूर्यकांत पुत्र चरण सिंह के रूप में हुई है। सूर्यकांत बागपत जनपद के बड़ौत में स्थित अपने मामा के घर से शामली की ओर बाइक से लौट रहे थे। जसाला बस स्टैंड के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक सेंट्रो कार से जोरदार टक्कर मार गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सूर्यकांत सड़क पर जा गिरे और सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें तत्काल कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.