शामली, मई 26 -- नगर के दोनों नहरों के बीच नाले की सफाई न होने के कारण दुकान में बने बेसमेंट में पानी भरने से व्यापारी का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। दुकान संचालकों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन करते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। नगर के दोनों नहरों के बीच कालोनी के दोनों और मार्किट बनी हुई है। कालोनी के पानी की निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा नाले का निर्माण कराया गया है। जिसमें पूरे कॉलोनी के पानी की निकासी होती है। लेकिन नाली व नालों में कूड़ा जमा होने से चौक हो चुके है। कई बार शिकायत के बावजूद भी पालिका स्तर से नालों की सफाई नहीं की गई। बीते शनिवार की रात अचानक मौसम परिवर्तन होने के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश के चलते नगर के कई स्थानों पर भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नाले चौक हो जाने से मार्गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.