शामली, फरवरी 23 -- स्थानीय पुलिस के सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लाल-नीली बत्ती, हूटर और फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगी सफेद स्कॉर्पियो कार को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार वाहन का उपयोग आम लोगों में दहशत फैलाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से किया जा रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि एसपी एनपी सिंह के निर्देश पर रविवार रात दिल्ली-शामली मार्ग पर एलम कस्बे के पास विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो फर्जी नंबर प्लेट पर लाल-नीली बत्ती जलाते और हूटर बजाते हुए आती दिखाई दी। पुलिस के रुकने के इशारे को चालक ने नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद बैरियर लगाकर वाहन को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रोबिन उर्फ बुन्ना पुत्र जयप्रकाश निवासी घिटोरा, थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.