शामली, जनवरी 15 -- नगर पालिका व तहसील कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में धीमी चाल के चलते अटके जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित रहने से कस्बा वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर पीड़ित नगर पालिका व तहसील कार्यालय के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं। नगर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा तहसील कार्यालय में भेजे गए लगभग 400 जन्म प्रमाण पत्रों की जांच धीमी गति से चल रही है, जिसके कारण लोगों को दो महीने से अधिक समय से इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर वे लोग जो वोटर आईडी कार्ड मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता रखते हैं, वे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। नगर के कई निवासियों ने बताया कि वे बार-बार नगर पालिका और तहसील कार्यालय के च...