शामली, फरवरी 16 -- फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का पावन पर्व रविवार को नगर में पूरे उत्साह और भक्ति भाव से मनाया गया। नगर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने लंबी कतारें लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यह पर्व भगवान आशुतोष को प्रसन्न करने और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष महत्व रखता है। सुबह के समय पूर्वी यमुना नहर के किनारे स्थित सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे। यहां के अलावा सूरज कुंड मंदिर, शिव तलाब मंदिर और अंदोसर मंदिर सहित अन्य सुप्रसिद्ध शिवालयों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने दूध, जल, बेलपत्र और अन्य सामग्री से शिवलिंग का अभिषेक कर भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन और आरती का माहौल रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्ति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.