शामली, दिसम्बर 17 -- सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मांग पत्र सौंपते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से नगर पालिका कांधला होते हुए किवाना व लिसाढ़ तक संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण तथा लिसाढ़ से पूर्व दिशा में मेरठ-करनाल हाईवे पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तक नए संपर्क मार्ग के नवनिर्माण की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांधला नगर पालिका क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से किवाना होते हुए लिसाढ़ तक का संपर्क मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है। यह मार्ग न केवल व्यापारिक दृष्टि से बल्कि आमजन के आवागमन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मार्ग पर कई ईंट भट्टे स्थापित हैं, लेकिन गांव लिसाढ़ में बाईपास न होने के कारण भट्टा व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.